बिहार में, भारत की विकास गाथा में तकनीकी वस्त्रों के योगदान और भूमिका पर चर्चा के लिए शनिवार को पटना में तकनीकी वस्त्र और विकसित भारत पर एक राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया। पटना के ज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उद्योग निकायों, सरकारी विभागों, स्टार्टअप शोधकर्ताओं और अन्य हितधारकों ने विभिन्न क्षेत्रों में कृत्रिम रेशों पर चर्चा की।
विशेषज्ञों और विभिन्न हितधारकों ने बताया कि देश के तीव्र विकास के लिए बुनियादी ढाँचे, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, पर्यावरण स्थिरता और नवाचार को मज़बूत करने के लिए तकनीकी वस्त्र एक महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने भी इस कार्यक्रम को संबोधित किया।