मई 23, 2024 9:36 पूर्वाह्न

printer

बिहार: छठे और सातवें चरण के चुनाव के लिए सभी दलों के नेताओं ने लगाया जोर, आज भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख मायावती करेंगी बिहार में प्रचार

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए), महागठबंधन और अन्य दलों के नेता छठे चरण के चुनाव के लिए मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। राज्य में सातवें चरण के लोकसभा चुनाव के लिए भी प्रचार जारी है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वी चंपारण के अरेराज और सुगौली में और पश्चिम चंपारण में जनसभाएं करेंगे।बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती आज बिहार में अपनी पहली रैली करेंगी। वे बक्सर में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा करेंगी। राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव वैशाली, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण में रैली करेंगे। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला