मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 16, 2025 11:11 पूर्वाह्न

printer

बिहार: घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित

पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड और कुहासे की चपेट में है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 8.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बांका राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान बारह दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि अगले दो दिनों तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इधर, घने कुहासे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। लंबी दूरी की कई रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से चल रही हैं। कल तेजस राजधानी और संपूर्णक्रांति समेत दर्जनों ट्रेन छह से आठ घंटे की देरी से पटना पहुंची। पटना हवाई अड्डे पर दो विमानों को रद्द कर दिया गया, जबकि छब्बीस विमानों का परिचालन प्रभावित रहा।