मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 5, 2025 11:47 पूर्वाह्न

printer

बिहार खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पहले दिन महाराष्ट्र के तीरंदाजों ने चार में से तीन स्पर्धाओं में शीर्ष स्थान हासिल किया

बिहार खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पहले दिन कल महाराष्ट्र के तीरंदाजों ने चार में से तीन स्पर्धाओं में शीर्ष स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में भागलपुर में महाराष्ट्र की तेजल राजेंद्र साल्वे ने कंपाउंड क्वालीफाइंग राउंड में छह सौ 97 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

 

 

बालक वर्ग में आंध्र प्रदेश के कोडंडापानी थारनीश जाथ्या ने तीरंदाजी में 655 अंकों के साथ रिकर्व क्वालीफाइंग राउंड में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसी स्पर्धा में मेघालय के तीरंदाज देवराज महापात्रा ने दूसरा स्थान हासिल किया।

   

 

पटना के पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन जम्मू कश्मीर के लड़कों ने ग्रुप ए में उत्तराखंड को 3-2 से और गुजरात की लड़कियों ने ग्रुप बी में केरल को 3-0 से हराकर जीत हासिल की। लड़कियों के ​​अन्य मैचों में पश्चिम बंगाल ने ग्रुप ए में बिहार को 3-0 से और तमिलनाडु ने ग्रुप बी में झारखंड को 3-0 से हराया।

 

 

कबड्डी में हरियाणा के लड़कों की टीम ने राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हाफ टाइम तक 28-14 से आगे रहने के बाद कर्नाटक पर 57-30 की आसान जीत दर्ज की। गत चैंपियन हरियाणा की लड़कियों की टीम ने कडे मुकाबले में पंजाब को हराया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज तैराकी, गटका, खो-खो, कबड्डी, मलखम्‍ब और वॉलीबॉल के मुकाबले खेले जा रहे हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला