मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 6, 2023 8:35 अपराह्न | Bihar

printer

बिहार: कैमूर में नदियों के जलस्तर में कमी के साथ स्थिति सामान्य हो रही है

कैमूर जिले में तीनों प्रमुख नदियों कर्मनाशा, सुवरा और दुर्गावती के जलस्तर में कमी आने से जिले में बाढ़ का असर कम होने लगा है। बारिश बंद होने से धीरे धीरे बाढ़ प्रभावित भगवानपुर, रामपुर, मोहनिया और भभुआ सदर में स्थिति सामान्य होने लगी है। इन क्षेत्रों में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय, अस्पताल, थाना, पावर सब स्टेशन एवं सरकारी तथा प्राइवेट स्कूलों में जमा पानी तेजी से निकल रहा है। जिले में बाढ़ का पानी फैलने से फसलों को काफी क्षति पहुंची है। सरकारी संपत्ति को भी नुकसान हुआ है। पानी की तेज धार के कटाव से क्षतिग्रस्त सड़क और नहर के तटबंधों की मरम्मत भी संबंधित विभागों द्वारा युद्ध स्तर पर की जा रही है। जिलाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि जिन क्षेत्रों में पानी उतर रहा है वहां दवा का छिड़काव किया जा रहा है और चापाकलों को संक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही फसल क्षति का आकलन किया जाएगा। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला