बिहार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन नेताओं की आज शाम नई दिल्ली में बैठक होगी। राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा सांसद संजय जायसवाल के आवास पर रात्रि भोज के लिए मिलेंगे। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ-साथ जनता दल यूनाइटेड, लोक जनशक्ति पार्टी(आर), हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ एनडीए सांसदों के शामिल होने की उम्मीद है। इस वर्ष के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले होने वाली इस बैठक का उद्देश्य राज्य में गठबंधन सहयोगियों के बीच समन्वय को और बेहतर बनाना है।
Site Admin | मार्च 26, 2025 2:21 अपराह्न
बिहार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन नेताओं की आज नई दिल्ली में बैठक होगी
