मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 11, 2024 3:53 अपराह्न

printer

बिहार के राजगीर में महिला हॉकी चैम्पियनशिप के उद्घाटन मैच में 2-2 की बराबरी पर रहे जापान और दक्षिण कोरिया

बिहार के राजगीर में महिला हॉकी चैम्पियनशिप के उद्घाटन मैच में जापान और दक्षिण कोरिया के बीच रोमांचक मुकाबला दो-दो की बराबरी पर रहा। जापान की ओर से महो उएनो और साकी तनाका ने जबकि कोरिया की तरफ से मिहयांग पार्क और युजिन ली ने गोल किया।

 

इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में मेजबान भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, मलेशिया और चीन सहित छह टीमें भाग ले रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम चार बजकर 45 मिनट पर इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे। के राजगीर नवनिर्मित अत्याधुनिक खेल परिसर में यह अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन हो रहा है।

 

10 दिन के खेलों में फाइनल सहित 20 मैच होंगे। दो बार का एशियाई चैंपियन भारत अपने पहले मैच में शाम 4 बजकर 45 मिनट पर मलेशिया से खेलेगा। तीसरा मैच चीन और थाईलैंड के बीच इस समय खेला जा रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी के मद्देनजर राजगीर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला