मार्च 21, 2024 5:21 अपराह्न

printer

बिहार के मगध क्षेत्र में प्रतिबंधित सी पी आई – माओवादी संगठन को पुनर्गठित और मजबूत करने की साजिश में एक फरार आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण – एनआईए ने बिहार के मगध क्षेत्र में प्रतिबंधित सी पी आई – माओवादी संगठन को पुनर्गठित और मजबूत करने की साजिश में एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पिछले आठ महीने से फरार आरोपी विनोद मिश्रा को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया गया।  एनआईए पिछले साल 31 अगस्त से मामले की जांच कर रही है।