जुलाई 9, 2024 11:53 पूर्वाह्न

printer

बिहार के बेगूसराय जिले में आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्‍यु हो गई और चार घायल हो गए

 

 

    बिहार में बेगूसराय जिले के एफ सी आई पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह एक सडक दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्‍यु हो गई और चार अन्‍य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि राष्‍ट्रीय राजमार्ग-31 के निकट बेगूसराय कस्‍बे के रतनचौक में एक कार के ऑटो रिक्‍शा से टकराने के कारण यह दुर्घटना हुई। सभी मृतक ऑटो रिक्‍शा में सवार थे। ये लोग हाथीदाह जंक्‍शन से बेगूसराय जा रहे थे। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला