बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज झारखंड में चार चुनावी सभाएं करेंगे और इंडी गठबंधन के पक्ष में जमसमर्थन मांगेंगे। श्री यादव कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के समर्थन में हंटरगंज में, हजारीबाग के कटकमसांडी स्थित छड़वा मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी जेपी भाई पटेल, गिरिडीह के बेंगाबाद स्थित पेसरा टांड मैदान में झामुमो प्रत्याशी मथुरा महतो और कोडरमा के पांडियाडीह में माले प्रत्याशी विनोद सिंह के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे।
Site Admin | मई 15, 2024 3:31 अपराह्न
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज झारखंड में चार चुनावी सभाएं करेंगे
