मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 22, 2024 8:27 पूर्वाह्न

printer

बिहार के पटना में आज से शुरू होगी खेलो इंडिया अस्‍मिता योगासन लीग

खेलो इंडिया अस्‍मिता योगासन लीग (पूर्वी क्षेत्र) आज से बिहार के पटना में पाटलिपुत्र खेल परिसर में शुरू होगी। तीन दिन तक चलने वाली पूर्वी क्षेत्र लीग 24 अगस्‍त को समाप्‍त होगी। बिहार योगासन खेल परिसंघ पहली बार इस लीग की मेजबानी कर रहा है। इस लीग में पूर्वी क्षेत्र के बारह राज्‍यों से पांच सौ महिला खिलाडी भाग लेंगी। ये बारह राज्‍य हैं- बिहार, झारखंड, अरूणाचलप्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और ओडिशा। पांच मुख्‍य प्रतिस्‍पर्धाओं में 12 से 18 और 18 से 55 आयु वर्ग की खिलाड़ी भाग लेंगी। इस लीग का सीधा प्रसारण खेलो इंडिया महिला लीग के आधिकारिक यू-टयूब चैनल पर किया जायेगा।