बिहार में, नवादा जिले के हिसुआ में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया। राज्य में श्री गांधी की सासाराम से शुरू हुई यात्रा का आज तीसरा दिन है। हिसुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। श्री गांधी का आज नवादा के भगतसिंह चौक में जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
कल शाम उन्होंने गया में जनसभा में राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का विरोध किया था और इस प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन आयोग की आलोचना की थी।