मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 23, 2023 8:21 अपराह्न | बिहार-वर्षा

printer

बिहार के कई हिस्सों में झमाझम तेज बारिश से सड़कों पर जलजमाव

 
बिहार में आज कई हिस्सों में तेज वर्षा हुई। राज्य में दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय है। इसके परिणामस्‍वरूप बेगुसराय और समस्तीपुर में अत्‍याधिक बारिश हुई। बेगुसराय जिले के छौराही में सबसे अधिक 351 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पटना, जमुई, वैशाली, नवादा, किशनगंज, अररिया, मधुबनी, मधेपुरा, सुपौल, गया और रोहतास के कई हिस्सों में तेज वर्षा दर्ज की गई। 

राजधानी पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में जलजमाव गया है। मौसम विभाग ने मधुबनी, अररिया और सुपौल जिले में आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।