बिहार में आज दोपहर पटना जंक्शन के पास एक होटल में भीषण आग लगने से तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गयी। पटना के पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश ने बताया कि घटना में 15 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि घायल लोगों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आग, होटल में रखे एलपीजी गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से भड़क गई। आसपास की कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। अग्निशमन सेवा महानिदेशक शोभा ओहटकर ने कहा कि 45 लोगों को बचाया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।