मार्च 8, 2026 9:41 अपराह्न

printer

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस और पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना की

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सिलीगुड़ी के पास मालबाजार में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस और पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया कि देश में कोई भी भूखा न सोए, जबकि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने उनके खिलाफ असंसदीय भाषा का प्रयोग किया। चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में सत्ताधारी दल के सदस्यों द्वारा सार्वजनिक राशन की लूट की गई। बिहार के उपमुख्यमंत्री ने ममता बनर्जी सरकार पर चाय बागान श्रमिकों की चिंताओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया और कहा कि इससे उत्तर बंगाल के विकास पर असर पड़ा है। एसआईआर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए राज्य सरकार हाई वोल्टेज ड्रामा कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा राज्य में सत्ता में आती है, तो उत्तर बंगाल के विकास के लिए पचास हजार करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया जाएगा।उपमुख्यमंत्री सम्राट  चौधरी ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य यह संदेश देना है कि देश तेजी से एक विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है।