जुलाई 3, 2024 9:13 अपराह्न

printer

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि में रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि में रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इससे पहले उन्होंने सरयू में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने अयोध्या में अपना मुंडन भी कराया और अपने केश सरयू तट पर समर्पित किए। इसके बाद सरयू तट से राम मंदिर तक पदयात्रा की। इस दौरान श्री चौधरी ने रामलला के दरबार में अपनी पगड़ी समर्पित की।

 

उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से हमने अभियान चलाकर इंडी गठबंधन की सरकार को हटाने का काम किया है। इंडी गठबंधन किसी तरह के कंफ्यूजन में न रहे। एनडीए बिहार विधानसभा चुनाव में 243 में 200 से ज्यादा सीटें  जीतेगी।