बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज कहा कि राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है। श्री यादव ने राज्य में पहली बार आयोजित ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर टीटीएफ फेयर पटना के उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2019 में राज्य में साढे तीन करोड़ पर्यटक आए थे लेकिन इस वर्ष अबतक पौने छह करोड़ पर्यटक पहुंचे हैं। श्री यादव ने कहा कि पारंपरिक पर्यटन के अलावा बिहार एडवेंचर स्पोर्टस और इको टूरिज्म को बढ़ावा दे रहा है इससे राज्य में आने वाले पर्यटकों अधिक समय तक उनका प्रवास बढ़ाने में मदद मिलेगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही नई पर्यटन नीति लाने जा रही है इससे राज्य में पर्यटन को एक नया आयाम मिलेगा। श्री यादव ने कहा कि विभिन्न प्रकार की चुनौतियों के बावजूद पर्यटन को आगे बढ़ाने के लिए प्रमोशन और ब्रांडिंग के लिए काफी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार भगवान बुद्ध, माता सीता, सिखों के दसवें गुरु , महावीर स्वामी की धरती है इसलिए यहां पर्यटन की संभावनाएं बहुत हैं।
News On AIR | अक्टूबर 7, 2023 4:25 अपराह्न | bihar news
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा 2023 में राज्य में अब तक पौने छह करोड़ पर्यटक आए हैं
