सर्द पछुआ हवा के कारण बिहार के अधिकांश भागों में ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों के अधिकतम तापमान में कमी आई है। हालांकि न्यूनतम तापमान में कमी नहीं दर्ज की गयी है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के अधिकतर भागों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के वैज्ञानिक ने बताया कि नव वर्ष में तापमान में कमी का सिलसिला जारी रहेगा।