अगस्त 5, 2024 4:35 अपराह्न

printer

बिहार की विभिन्न नदियोें के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते कई इलाकों में बाढ का पानी फैल गया

बिहार की विभिन्न नदियोें के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते कई इलाकों में बाढ का पानी फैल गया है। नालंदा के हिलसा अनुमंडल से गुजरने वाली लोकाइन नदी का तटबंध टूटने से आसपास के बारह से अधिक गांव बाढ की चपेट में आ गये हैं। नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल अंतर्गत फल्गू और लोकायन नदी में अचानक आयी बाढ़ से कई तटबंध टूट गए हैं, जिससे कुछ गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है।

 

लोकायन नदी में बाढ़ से छः विभिन्न स्थानों पर तटबंध टूट गया है। एकंगरसराय प्रखंड के मंडाछ और नवगढ़, हिलसा प्रखंड के धुरी विगहा , गोसाइपुर और करायपरसुराय प्रखंड के मुसाढ़ी और अकबरपुर, वेरथू में नदी में कटाव हुआ है। बाढ़ का पानी मंडाछ पंचायत के बेलछी बिगहा गांव में प्रवेश कर गया है। जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।

 

जिला प्रशासन तटबंध की मरम्मत के कार्य में जुटा है और प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाई जा रही है। सामुदायिक रसोई की व्यवस्था भी की गई है। जिले के अन्य प्रमुख नदियों सकरी तथा जिरायन नदी में भी पानी आने से लोग आशंकित नजर आ रहे हैं।