जुलाई 9, 2024 9:26 अपराह्न

printer

बिहार, ओडिशा, गुजरात, तेलंगाना और सिक्किम राज्यों का स्थापना दिवस मनाया गया

“एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित राजभवन में आज बिहार, ओडिशा, गुजरात, तेलंगाना और सिक्किम राज्यों का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले गुजराती, बिहारी, उड़िया, तेलुगू समाज और सिक्किम के लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि विभिन्न राज्यों की भाषा, संस्कृति, परंपराओं और प्रथाओं के ज्ञान तथा समझ से भारत की एकता और अखंडता मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सभी राज्य एक-दूसरे से सीखने और भारत को अधिक शक्तिशाली, समृद्ध तथा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मिलकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्यों में एक-दूसरे का स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया है।