मार्च 22, 2026 11:07 पूर्वाह्न

printer

बिहार आज मना रहा है अपना 114वां स्थापना दिवस

बिहार आज अपना 114वां स्थापना दिवस मना रहा है। वर्ष 1912 में आज ही के दिन बिहार, बंगाल से अलग होकर स्वतंत्र राज्य बना था। बिहार दिवस के उपलक्ष्य में पटना के गांधी मैदान में तीन दिन तक चलने वाला राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्घाटन, मुख्‍यमंत्री नीतिश कुमार करेंगे। राज्यपाल, सैयद अता हसनैन 24 मार्च को समापन समारोह में भाग लेंगे। समारोह के दौरान देश भर के कई प्रख्यात कलाकार प्रस्तुति देंगे। इस वर्ष बिहार दिवस का विषय है- उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार