बिहार के गया संसदीय क्षेत्र में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान कराया जाएगा। नामांकन वापस लेने के बाद अब केवल 14 प्रत्याशी वहां चुनाव मैदान में हैं। उनमें से सात निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
18वें लोकसभा चुनाव में यहां मुख्य मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता जीतनराम मांझी और राष्ट्रीय जनता दल के कुमार सर्वजीत के बीच रहने की संभावना है।