पुरुष हॉकी में भारत ने कल राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में बेल्जियम से 1-3 की हार के साथ 2025-26 एफआईएच प्रो लीग अभियान की शुरुआत की।
बेल्जियम की ओर से नेल्सन ओनाना, थॉमस क्रोल्स और आर्नो वैन डेसेल ने गोल किए जबकि भारत के लिए एक मात्र गोल शिलानंद लाकड़ा ने किया।
पहले हाफ और तीसरे क्वार्टर के अंत तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं, लेकिन अंतिम 15 मिनट में बेल्जियम ने दो गोल कर मैच अपने नाम कर लिया।
हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम का मुकाबला आज अर्जेंटीना से होगा। मैच आज शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मेजबान टीम इस महीने की 14 तारीख को एक बार फिर बेल्जियम का सामना करेगी। टूर्नामेंट में भारत का अंतिम मैच 15 फरवरी को अर्जेंटीना से होगा।