पूर्व मध्य रेलवे की ओर से चलाये गये विशेष जांच अभियान में कल बिना टिकट यात्रा करने के मामले में ग्यारह हजार पांच सौ यात्रियों को पकड़ा गया। इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में पचासी लाख रुपए वसूले गए। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह अभियान दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और धनबाद मंडलों में एक साथ चलाया गया।
Site Admin | मई 29, 2024 7:29 अपराह्न
बिना टिकट यात्रा करने के मामले में ग्यारह हजार पांच सौ यात्रियों को पकड़ा गया