जनवरी 22, 2025 10:42 पूर्वाह्न

printer

बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं को साइबर ठगों से सावधान रहने की अपील की

बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं को साइबर ठगों से सावधान रहने की अपील की है। कंपनी ने कहा है कि उपभोक्ताओं को मीटर रिचार्ज कराने संबंधी किसी भी झांसे में नहीं आना चाहिए। बिजली कंपनी कभी भी किसी उपभोक्ता को स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज करने का अनुरोध नहीं करती है। बैलेंस खत्म होने पर बिजली स्वतः कट जाती है और रिचार्ज करते ही सेवा बहाल कर दी जाती है। कंपनी ने मीटर रिचार्ज करने के नाम पर आ रहे फोन कॉल की सूचना स्थानीय कार्यालय को देने की अपील की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला