मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 10, 2024 8:15 पूर्वाह्न

printer

बिजनेस टाइकून और परोपकारी रतन टाटा के निधन पर विभिन्न क्षेत्रों की गणमान्य हस्तियां ने व्यक्त किया शोक

बिजनेस टाइकून और परोपकारी रतन टाटा के निधन पर विभिन्न क्षेत्रों की गणमान्य हस्तियां शोक व्यक्त कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दुख व्यक्त करते हुए कहा कि श्री टाटा एक दूरदर्शी मार्गदर्शक, दयालु और असाधारण इंसान थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना दुख साझा करते हुए कहा कि श्री रतन टाटा ने निस्वार्थ भाव से अपना जीवन भारत के विकास के लिए समर्पित कर दिया।

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग में श्री टाटा के महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी संवेदना व्यक्त की। श्री सिंह ने श्री टाटा के परिवार और उनके दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने ‘एक्स’ पोस्ट में श्री टाटा के उल्लेखनीय तथा लंबे कार्यकाल पर प्रकाश डाला और ठोस निर्णय लेने की उनकी क्षमता और मानसिक शक्ति की सराहना की। उन्होंने यह भी घोषणा की कि श्री रतन टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने अपने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि श्री टाटा के निधन से दुनिया ने मानवता, उदारता और अखंडता का एक प्रतीक खो दिया है।

   

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि एक उद्योगपति के रूप में अपने अमूल्य योगदान से परे, श्री रतन टाटा अपने पीछे परोपकार और करुणा की विरासत छोड़ गए हैं, जो देश के प्रति उनके अपार प्रेम से प्रेरित है।

   

एक सोशल मीडिया पोस्ट में, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि श्री टाटा ने व्यापार और परोपकार दोनों पर एक अमिट छाप छोड़ी।

   

अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने श्री टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ‘एक्स’ पर कहा कि वे भारत की भावना का प्रतीक है। महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने टिप्पणी की कि इस महत्वपूर्ण मोड़ पर रतन टाटा का जीवन और कार्य भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला