राज्य सरकार ने बाढ़ के कारण नष्ट हुयी फसलों का आकलन चौबीस घंटे के अंदर पूरा करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है। कृषि विभाग ने इस संबंध में सभी जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी और कृषि समन्वयकों को आदेश जारी किया है।
आदेश में कहा गया है कि पंचायतवार फसलों के साथ-साथ मौसमी फल और सब्जी को हुयी क्षति का आकलन सुनिश्चित कराया जाए। अधिकारियों से खेतों में जाकर फसल क्षति का आकलन करने और किसानों का हर संभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा गया है।
आदेश में कहा गया है कि खेतों में लगी फसल को हुयी क्षति के साथ-साथ किसानों को अगली फसल लगाने के लिए भी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।