मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

दिसम्बर 26, 2024 9:13 पूर्वाह्न

printer

बाल्ड ईगल को आधिकारिक तौर पर संयुक्त राज्य अमरीका का राष्ट्रीय पक्षी बनाया गया

बाल्ड ईगल को आधिकारिक तौर पर संयुक्त राज्य अमरीका का राष्ट्रीय पक्षी बनाया गया है। यह पक्षी 240 से अधिक वर्षों से अमरीका की शक्ति और ताकत का प्रतीक रहा है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कांग्रेस द्वारा भेजे गए कानून पर हस्ताक्षर कर, इसे अंतिम रूप दिया। बाल्ड ईगल अपने सफेद सिर, पीली चोंच और भूरे रंग के आकर्षक शरीर के लिए जाना जाता है।

 

बाल्ड ईगल संयुक्त राज्य अमेरिका की मुहर पर दिखाई देता है। इस मुहर का उपयोग आधिकारिक दस्तावेजों में 1782 से किया जा रहा है। यह मुहर ईगल, एक जैतून की शाखा, तीर, एक ध्वज जैसी ढाल, और सितारों के एक समूह से बनी है। इस पर “ई प्लुरिबस यूनम” आदर्श वाक्य लिखा हुआ है।