बाल्टिक देश लातविया में मौसम विभाग ने बताया है कि कल देश में तापमान शून्य से 32 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी यूरोप के इस देश में इस सप्ताह पिछले 12 वर्षों में सबसे भीषण ठंड पड़ी है। लातविया के अधिकांश हिस्सों में तापमान शून्य से 16 से 26 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। उत्तर-पश्चिमी लातविया में स्थित कोल्का में सबसे कम तापमान शून्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
लातविया के अग्नि और राहत तथा आपात चिकित्सा सेवा ने लोगों से हीटिंग उपकरणों का सावधानी से उपयोग करने और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने का आह्वान किया है।