छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के कोरगुड़ा गांव के शासकीय प्राथमिक स्कूल में छत का प्लास्टर गिरने से चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री और विधायक अनिला भेड़िया अस्पताल पहुंची और घायल बच्चों तथा परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
Site Admin | अगस्त 21, 2024 9:35 अपराह्न
बालोद जिले के कोरगुड़ा गांव के शासकीय प्राथमिक स्कूल में छत का प्लास्टर गिरने से चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं
