बालोद जिला सत्र न्यायालय ने पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। मोहम्मद अकबर शिक्षक देवेंद्र ठाकुर की खुदकुशी मामले में आरोपी हैं। न्यायालय ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि विवेचना पूरी होने तक अकबर प्रथम दृष्टया दोषी हैं और उन्हें जमानत देने से साक्षी प्रभावित हो सकते हैं। इस मामले में बालोद पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और विवेचना जारी है।
Site Admin | सितम्बर 12, 2024 8:44 अपराह्न
बालोद जिला न्यायालय ने पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
