मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 6, 2024 8:41 अपराह्न

printer

बालाघाट में हाक फोर्स के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने एक हार्डकोर महिला नक्सली को किया गिरफ्तार

बालाघाट में हाक फोर्स के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने एक हार्डकोर महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। इस महिला नक्सली को छुड़वाने के लिए नक्सलियों के एक समूह ने पुलिस पार्टी पर हमला भी किया। गिरफ्तार नक्सली महिला पर 14 लाख रुपये का इनाम था। बालाघाट-मंडला रेंज के आईजी संजय कुमार ने बताया कि महिला नक्सली पर मध्यप्रदेश में नक्सली गतिविधियों के दौरान हत्या, हत्या के प्रयास जैसे छह गंभीर मामले दर्ज हैं।

हाक फोर्स ने उसके पास से एक पिस्तौल, मैगजीन, एक कुल्हाड़ी और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
बैहर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाटोला के चिचरंगपुर जंगली क्षेत्र से इस नक्सली महिला को गिरफ्तार किया गया है। इस पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सरकार ने इनाम घोषित किया था।