दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र- एन.सी.आर. में कल से लगातार हो रही बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार आया है। इसे देखते हुये ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान- ग्रेप थ्री के अंतर्गत लगे प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग-सी ए क्यू एम ने बताया है कि मौसम अनुकूल होने से दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक में लगातार सुधार हो रहा है। ग्रेप-थ्री के अंतर्गत बी.एस. तीन के पेट्रोल और बी.एस. पांच के डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन निर्माण और ढहाने जैसे गतिविधियों पर रोक जारी रहेगी।
Site Admin | दिसम्बर 28, 2024 7:08 पूर्वाह्न
बारिश के बाद दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की वायु गुणवत्ता में आया सुधार
