बीते दिनों हुई बारिश के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में राप्ती, सरयू और रोहिन नदियां उफान पर हैं। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार गोरखपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान राप्ती नदी का जलस्तर 55 सेन्टीमीटर बढ़ा है और नदी खतरे के निशान से उपर बह रही है। गोरखपुर में सरयू नदी भी खतरे के निशान को पार कर गयी है। प्रदेश के राहत विभाग के मुताबिक कुशीनगर, महराजगंज, बलिया, लखीमपुर खीरी और गोण्डा सहित प्रदेश के 11 जिलों के कुछ इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। उधर कुशीनगर जिले में भी पिछले दिनों हुई बारिश से गंडक नदी का जलस्तर बढ़ गया है। साथ ही अधिक बारिश होने से भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली मंदिर परिसर में पानी भर गया है।
Site Admin | अक्टूबर 1, 2024 11:26 पूर्वाह्न
बारिश के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा