फ़रवरी 22, 2026 12:36 अपराह्न

printer

बाफ्टा फिल्म पुरस्कार समारोह आज रात लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में होगा

बाफ्टा फिल्म पुरस्कार समारोह आज रात लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में होगा। इसका सीधा प्रसारण बाफ्टा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। बाफ्टा, फिल्म और टेलिविजन के लिए दिया जाने वाला ब्रिटेन का चर्चित पुरस्कार है।

इस पुरस्कार के लिए फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर को 14, सिनर्स को 13 नामांकन और हैमनेट तथा मार्टी सुप्रीम को 11-11 नामांकन प्राप्त हुए हैं।

इस वर्ष एक भारतीय फिल्म बोंग भी सर्वश्रेष्ठ बाल और पारिवारिक फिल्म श्रेणी में नामांकित है। यह मणिपुरी भाषा की फिल्म है जिसका निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर फिल्म के निर्माता हैं।

 

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला