केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए पंजाब का दौरा कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री बाढ़ से सबसे ज़्यादा प्रभावित अमृतसर, गुरदासपुर और कपूरथला ज़िलों के कुछ गांवों के प्रभावित लोगों से भी मिलेंगे।
श्री चौहान ने कहा है कि केंद्र सरकार संकट की इस घड़ी में पंजाब के साथ खड़ी है। राहत उपायों की रूपरेखा बनाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार के सम्बंधित अधिकारियों और अन्य लोगों की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाए जाने की संभावना है।