बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान जारी है। उपचुनाव के लिए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह बारिश होने के बावजूद लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। दोपहर 3 बजे तक 45 फीसदी मतदान हुआ है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई है। इस सीट पर उपचुनाव में 5 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा से पार्वती दास, कांग्रेस से बसंत कुमार, समाजवादी पार्टी से भगवती प्रसाद और उत्तराखंड क्रांति दल से अर्जुन कुमार देव जबकि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से भगवत कोहली चुनावी मैदान में हैं। मतदान के लिए बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र को 3 जोन और 28 सेक्टर में बांटा गया है। विधानसभा में 188 बूथ हैं जिसके लिए 172 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
News On AIR | सितम्बर 5, 2023 5:37 अपराह्न | DEHRADUN | Uttarakhand
बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान जारी
