बागेश्वर जिले में कठपुड़िया से तल्ला कुलाऊं मोटर मार्ग का निर्माण जल्द ही किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी आशीष भटगाईं ने निर्माण कार्य में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों की परेशानियों को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। मोटर मार्ग के निर्माण के लिए ग्रामीण लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क न होने के कारण वे मीलों पैदल चलने को मजबूर हैं।
Site Admin | नवम्बर 14, 2024 9:45 अपराह्न
बागेश्वर जिले में कठपुड़िया से तल्ला कुलाऊं मोटर मार्ग का निर्माण जल्द किया जाएगा