बागेश्वर जिले के नुमाइशखेत मैदान में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में चांचरी, छोलिया नृत्य और लोकगीतों की धूम रही। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में युवा महोत्सव की अहम भूमिका है।
जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लोकगीत समूह, लोकनृत्य समूह और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।