नवम्बर 19, 2024 6:09 अपराह्न

printer

बागेश्वर और टिहरी में ‘‘हमारा शौचालय, हमारा सम्मान’’ कार्यक्रम का शुभारंभ

विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर बागेश्वर और टिहरी में ‘‘हमारा शौचालय, हमारा सम्मान’’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नई टिहरी में जिला जल और स्वच्छता मिशन की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 तक अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

 

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य शौचालय विहीन परिवारों को चिन्हित कर लाभार्थियों को शौचालय के उपयोग के प्रति जागरूक करना है। विकासखंड नरेंद्रनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ताछला की प्रधान मंजू कोठियाल ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत को स्वच्छता के तहत ओडीएफ और व्यक्तिगत शौचालय के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

इस दौरान जिले की 7 ग्राम पंचायतों को सामुदायिक शौचालय और 20 लोगों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र जारी किए गए। साथ ही खुले में शौच मुक्त के तहत अच्छा कार्य करने पर 8 ग्राम पंचायतों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।