बाईस देशों ने आज ईरान से हमले रोकने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का आग्रह किया तथा इसके वैश्विक परिणामों की चेतावनी दी।
संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया सहित इन देशों ने संयुक्त बयान में इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों और ऊर्जा केन्द्रों पर ईरान के हमलों की निंदा की। इन देशों ने चेतावनी दी कि ऐसे कार्यों का प्रभाव विश्व भर में, विशेष रूप से गरीब देशों पर पड़ेगा।