दिसम्बर 22, 2025 5:15 अपराह्न

printer

बांग्लादेश सरकार पर अल्पसंख्यकों पर जारी हिंसा और उत्पीड़न को रोकने में विफल रहने का लगा आरोप

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक संगठनों के नेताओं ने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर जारी हिंसा, हत्याओं और उत्पीड़न को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया है। ये आरोप आज ढाका में अल्पसंख्यक एकता मोर्चा द्वारा आयोजित मानव श्रृंखला के दौरान लगाए गए।

इन संगठनों ने कहा कि अपर्याप्त जांच और न्याय की कमी ने आगामी राष्ट्रीय चुनाव से पहले अल्पसंख्यक समुदायों में भय का माहौल बना दिया है। उन्होंने मीडिया संस्थानों और सांस्कृतिक संस्थानों पर हुए हमलों पर भी चिंता व्यक्त की। प्रदर्शनकारियों ने एक कपड़ा श्रमिक दीपू चंद्र दास की हत्या की उचित जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला