बांग्लादेश वस्त्र विनिर्माण और निर्यात संघ ने चेतावनी दी है कि बांग्लादेश के रेडीमेड वस्त्र क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ रही है। संघ का कहना है कि तत्काल रूप से बैंकिंग सहायता नहीं दी गई तो कई कारखाने के बंद होने का खतरा है।
एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बढ़ती उत्पादन लागत, उत्पादों की कम कीमतों और काम कम मिलने से पिछले एक साल में कपड़े के लगभग चार सौ कारखाने बंद हो गए हैं। इसमें चेतावनी दी है कि कई और कारखाने बेहद संकट की स्थिति से जूझ रहे है।
चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीने में वस्त्रों के निर्यात में 2.43 प्रतिशत की गिरावट आई है। इन चिंताओं के बारे में वित्त विभाग के सचिव डॉ. मोहम्मद खेरूजमान मजूमदार के साथ बैठक में चर्चा की गई। श्री मजूमदार ने वस्त्र उद्योग की चुनौतियों का समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।