फ़रवरी 13, 2026 2:06 अपराह्न

printer

बांग्लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी ने 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में जीत हासिल करते हुए दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा पार किया

बांग्लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी -बीएनपी ने 13वें आम चुनाव में शानदार जीत हासिल करते हुए दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। पार्टी अगली सरकार बनाने के लिए तैयार है। बीएनपी और उसके सहयोगी अब तक घोषित 284 सीटों में से 208 में आगे चल रहे हैं।

यह लगभग दो दशक के बाद निर्णायक जनादेश का संकेत है। पार्टी अध्यक्ष तारिक रहमान और महासचिव मिर्जा फखरुल ने कई वरिष्ठ नेताओं के साथ अपनी-अपनी सीटें जीत ली हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्री तारिक रहमान को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत उनके नेतृत्व में बांग्लादेश की जनता के विश्वास को दर्शाती है और एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के लिए भारत के समर्थन की पुष्टि करती है।

चुनाव आयोग ने कहा कि संसदीय चुनाव और साथ ही हुए जनमत संग्रह में मतदान प्रतिशत 59 दशमल चार-चार प्रतिशत रहा। दोनों चुनाव 299 निर्वाचन क्षेत्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।

आयोग के अधिकारियों के अनुसार, शेष सीटों के साथ-साथ जनमत संग्रह के लिए वोटों की गिनती वर्तमान में जारी है।