भारतीय जनता पार्टी ने बांग्लादेश में दीपू दास की हत्या के विरोध में आज कोलकाता में एक मार्च का आयोजन किया। विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और साधु संत समाज के सदस्यों ने भाग लिया। इससे पहले, विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में विपक्ष श्री अधिकारी ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाया।
Site Admin | दिसम्बर 22, 2025 9:28 अपराह्न
बांग्लादेश में हुई दीपू दास की हत्या के विरोध में भाजपा ने कोलकाता में निकाला मार्च