जनवरी 18, 2026 11:49 पूर्वाह्न

printer

बांग्लादेश में संपादकों और मीडिया प्रमुखों ने स्वतंत्र पत्रकारिता पर दिया जोर

बांग्लादेश में संपादकों और मीडिया प्रमुखों ने स्वतंत्र पत्रकारिता पर जोर देते हुए कहा है कि केवल यही संस्थान सरकार को सच्चाई से अवगत कराने की क्षमता रखता है। उन्होंने चेतावनी दी कि मीडिया पर हमलों से लोकतंत्र की मूलभूत स्वतंत्रता पर संकट आयेगा।

डेली स्टार के संपादक महफूज़ अनम ने ढाका में मीडिया सम्मेलन 2026 को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार अक्सर पार्टी सदस्यों, नौकरशाहों और खूफिया एजेंसियों की प्रशंसाओं से घिरी रहती है। ऐसे समय में केवल स्वतंत्र पत्रकारिता ही भ्रष्टाचार, नीतियों की विफलता और जन असंतोष को व्याप्त करता है।