बांग्लादेश में, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने आज अपने कार्यालय में 13वीं जातीय संसद के नव निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई। सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और सेवानिवृत्त मेजर हाफ़िज़ उद्दीन अहमद ने अध्यक्ष पद की और बैरिस्टर कैसर कमाल ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री तारिक रहमान, उनके मंत्रिमंडल के कई वरिष्ठ सदस्य और अधिकारी भी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थे।इस बीच, विपक्षी दल बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के नेताओं ने कहा कि अध्यक्ष के नामांकन से पहले विपक्ष के साथ व्यापक परामर्श से सर्वसम्मति की भावना को और भी मजबूत किया जा सकता था।