मई 6, 2024 12:56 अपराह्न

printer

बांग्लादेश में मुद्रास्फीति दर दो अंकों में पहुंची, सेंटर फॉर पॉलिसी डायलॉग के विशिष्ट फेलो ने कहा- लोग पिछले दो वर्षों से महंगाई से त्रस्त

बांग्लादेश में मुद्रास्फीति दर दो अंकों में पहुंच गई है और इसका पिछड़े, मध्यम और निम्न वर्ग पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ा है। सेंटर फॉर पॉलिसी डायलॉग के विशिष्ट फेलो डॉ. देवप्रिय भट्टाचार्य ने रविवार को ढाका में ”नई सरकार, राष्ट्रीय बजट और नागरिकों की आकांक्षा” शीर्षक से एक सर्वेक्षण जारी करते हुए कहा कि दक्षिण एशिया सहित दुनियाभर में मुद्रास्फीति की स्थिति में सुधार हुआ है लेकिन बांग्लादेश में स्थिति एकदम अलग है। उन्होंने कहा कि देश में लोग पिछले दो वर्षों से महंगाई से त्रस्त हैं। उन्होंने बांग्लादेश सरकार से वर्ष 2024-25 के राष्ट्रीय बजट में लोगों की जरुरतों और आकांक्षाओं को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया।