बांग्लादेश में पिछले महीने महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा में चिंताजनक वृद्धि हुई है। बांग्लादेश महिला परिषद के आंकड़ों के अनुसार बांग्लादेश में 223 से अधिक महिलाओं और लड़कियों के साथ हिंसा हुई, जिनमें हत्या और बलात्कार के मामले सबसे ज़्यादा थे। इस महीने 115 महिलाओं और लड़कियों की या तो हत्या कर दी गई या उनके साथ दुष्कर्म किया गया।
बांग्लादेश महिला परिषद ने अपनी महासचिव मालेका बानो द्वारा हस्ताक्षरित एक बयान में इन आंकड़ों का उल्लेख किया है। यह रिपोर्ट 15 दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों पर आधारित है।
महिला परिषद ने बताया कि महिलाओं और लड़कियों को घरेलू हिंसा से लेकर अपहरण, तस्करी और जबरन विवाह तक, विभिन्न तरह की हिंसा का सामना करना पड़ रहा है, जो बांग्लादेश में लिंग आधारित हिंसा को दर्शाता है।