बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी अध्यक्ष तारिक रहमान ने कहा है कि नई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता कानून व्यवस्था बहाल करना होगी। 13वें संसदीय चुनाव में अपनी पार्टी की शानदार जीत के बाद ढाका में उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
तारिक रहमान ने राजनीतिक दलों से संयम और एकता दिखाने तथा लोकतंत्र बहाल करने का आह्वान किया। उन्होंने शांतिपूर्ण और प्रतिस्पर्धी मतदान के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों, अंतरिम सरकार और चुनाव आयोग को धन्यवाद दिया। तारिक रहमान ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी से काम करने का आग्रह किया। कैबिनेट सचिव शेख अब्दुर राशिद ने कहा कि नव निर्वाचित सांसदों के बुधवार तक नए मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेने की संभावना है।